शिव शक्ति धाम पर विशाल कांवरती सेवा शिविर आयोजित


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। शिवरात्रि के अवसर पर कोको कोला रोड सी के आई चौराहास्थित शिव शक्ति धाम पर 36 वे विशाल कावर्ती सेवा शिविर में भंडारे का आयोजन किया गयाi जिसमें हजारों शिव भक्तों ने भंडारे का आनंद लिया ।इस अवसर पर कावर्ती सेवा शिविर , भंडारे के संचालक राजपाल सिंह ने बताया की यह भंडारा 36 साल से लगातार चल रहा है और इसमें भोले की खान-पान से लेकर दवाई आदि के लिए सुविधा प्रदान की जाती है l
इस भंडारे का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने फीता काटकर और भोलो की सेवा कर किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के समय पर भोले की सेवा करना एक परम पूज्य कार्य है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता नवनीत चतुर्वेदी ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजपाल सिंह चौहान, डॉक्टर राजीव अरोड़ा ,डॉक्टर एस के जौहर ,विनय कौशिक, अभिषेक आदि बहुत लोग उपस्थित रहे हाजमा सिंह चौहान ने बताया कि वह इस भंडारे को दिन रात चलाने की कोशिश रहेगी और भोलो की सेवा लगातार करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...