
जमीन के चक्कर मे जबरन करना चाहता है शादी
भास्कर समाचार सेवा
बरेली एक परिवार के पास लगभग 75 बीघा जमीन है परंतु उस परिवार की युवती घरों में झाड़ू पोछा कर परिवार चला रही है जमीन को हथियाने के चक्कर में उसी गांव में रहने वाला एक युवक लगातार युवती पर शादी का दबाव बना रहा है मना करने पर बीच सड़क युवक ने युवती के साथ अश्लीलता की जिसकी शिकायत लेकर युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उन्होंने भी अपमानित करते हुए परिजनों को वहां से भगा दिया।
थाना कैंट के अभय पुर की रहने वाली पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 14 जनवरी को शाम 7:30 बजे के लगभग वह लोगों के घरों से काम निपटा कर वापस आ रही थी की लाल फाटक के पास अभय पुर के रहने वाले युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा वह लगभग 7 महीने से उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है मना करने पर उठाकर ले जाने एवं बलात्कार करने की धमकी दे रहा है जिसकी वजह से युवती का घर से निकलना दुर्लभ हो गया है।
काफी प्रयासों के बाद एनसीआर दर्ज की गई परंतु थाने में जबरन विट्ठल कर पीड़िता से समझौते एवं शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है युवती ने बताया की उनका कोई भाई नहीं है मात्र पांच बहने हैं जिनमें वह सबसे बड़ी है जिओ के फोन करने के बाद पुलिस ने उसको घर जाने दिया जिस वजह से दबंग युवक के हौसले और बुलंद हो गए हैं युवती ने अपनी इज्जत एवं जान को खतरा बताते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है












