
पिछले सप्ताह विधायक व प्रशासन ने पैठ व्यापारियों से निर्धारित स्थान पर पैठ लगाने के लिए की थी अपील
भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद । नगर में गुरुवार को लगने वाले पेठ बाजार को लेकर व्यापारियों और प्रशासन में तनातनी चलती चली आ रही है। प्रशासन के आदेशों के बावजूद भी पैठ व्यवसाय अवैध स्थान पर बाजार लगाते हैं जबकि प्रशासन ने 2015 में पैठ बाजार को जेवर रोड स्थित मुकुंद गढ़ी में स्थानांतरण कर दिया था । पिछले सप्ताह शिकायत पर विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने पैठ स्थल पर पहुचकर पैठ व्यापरियों से निर्धारित स्थान पर पैठ लगाने की अपील की थी । इस दौरान प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए व्यापारियों का सामान भी जख्त किया था । गुरुवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन व नगर पालिका कर्मचारी अवैध स्थल पर पहुंच गए और व्यापारियों से पैठ ना लगाने की अपील की । कहीं-कहीं पालिका व पुलिसकर्मियों से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई । लेकिन पुलिस प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारियों की सख्ती की वजह से पैठ बाजार नहीं लग सका।बताते चले कि पैठ बाजार लगने से नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है ।जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विनोद कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर पैठ व्यापारी पैठ लगाएं। यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह कोतवाल प्रभारी राजपाल सिंह,ईओ विनोद कुमार सिंह वनगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।













