असलाह लूटकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग


– बिजली की गोदाम से सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लूटे थे असलाह

प्रवीण पाण्डेय
मैनपुरी – थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित बिजली गोदाम के सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर असलाह लूटने के मामले का पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी। मामले में दन्नाहार पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस बहुत जल्द इस घटना का खुलासा कर देगी। पांच जनवरी की रात बिजली गोदाम के तीन सुरक्षा कर्मियों से 10 से अधिक बदमाश एक रायफल, दो बंदूकें लूटकर ले गए। एक सुरक्षा गार्ड की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि थाना दन्नाहार क्षेत्र के सिरसागंज मार्ग के गांव लालपुर के पास स्थित बिजली विभाग की गोदाम पर पांच जनवरी को बदमाशों ने धावा वोला था।

दस से अधिक बदमाश यहां कार्यरत सुरक्षा गार्ड अवनीश, नंदकिशोर, प्रदीप और शशांक से मारपीट कर तीन लाइसेंसी असलाह लूट ले गए थे। हालांकि बदमाशों ने सिर्फ हथियार लूटे, किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। घटना के बाद छह जनवरी को आईजी आगरा एडीजी प्रमोट ए सतीश गणेश ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसपी अविनाश पाण्डेय ने घटना का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल, दन्नाहार और कोतवाली पुलिस की पांच टीमें लगा रखी हैं। पुलिस घटना के बाद से ही हथियारों की बरामदगी के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
वहीं सूत्र बताते हैं कि मामले में पुलिस को एक दिन पूर्व राहत की खबर मिल चुकी है। पुलिस को असलाहों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। पुलिस जल्द असलाहों को बरामद कर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी भी करेगी। हालांकि पुलिस इस पूरे प्रकरण में कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि हथियार बरामद करके और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करके ही पुलिस इस घटनाक्रम का खुलासा करेगी।

वर्जन- सीओ सिटी अभय नारायन राय
घटना का खुलासा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बहुत जल्द घटना का खुलासा होगा।

खबरें और भी हैं...