भारतीय किसान अजगर ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। भारतीय किसान यूनियन अजगर के जिला अध्यक्ष बिन्नू अधाना के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा धरना प्रदर्शन सिरोधन रोड बाईपास पर अंधा मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटना होना । बाईपास होने के कारण दूध बेचने वाले किसान स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है ।
बुधवार को किसानों ने 9 सूत्री मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा । जिसमें दादरी की तरफ से बुलंदशहर मार्ग की तरफ फ्लाईओवर ब्रिज सिरोधन रोड़ पर फ्लाईओवर बनाने की मांग रोड़ से दोनों तरफ सर्विस रोड होना फ्लाईओवर से ऊपर स्ट्रीट लाइट लगाना, बरसात के पानी के निकासी के लिए दोनों और नाले होना, सर्विस रोड पर सुलभ शौचालय की सुविधा होना, राज्य परिवहन बस स्टॉप चौराहे पर होना, आवारा छुट्टा पशुओं से निजात ,किसानों के ट्यूबल पर बिजली मीटर लगाने ना लगाया जाए ,टोल प्लाजा पर किसानों को 12 किलोमीटर तक छूट दी जाए ,इन सभी मांगों को लेकर उपजिला अधिकारी के नाम कोतवाल राजपाल सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर कपिल कुमार प्रदेश अध्यक्ष, पंडित सचिन शर्मा, मुकेश यादव, पवन गुर्जर, निशान, सुरेंद्र सिंह, अनु, चिंटू, बाबूराम फौजी, श्री राम, ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र भाटी, उदल सिंह ,कांति सिंह ,श्री चंद्र ,प्रकाश यादव, सिंह राज आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...