इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन

मुख्य अथिति को इंडस्ट्री एरिया की समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन

भास्कर समाचार सेवा

सिकंदराबाद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिकंदराबाद द्वारा नव वर्ष मिलन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान मुख्य अथिति विधायक को औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिकंदराबाद द्वारा शनिवार को ककोड़ रोड स्थित होटल सुख सरोज में नव वर्ष मिलन एवं शुभकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह व विशिष्ट अतिथि नीरज सिंघल राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आईआईए एवं वी आर भाटी डिवीजन चेयरमैन आईआईए रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन नितिन जैन जनरल सेक्रेटरी अमित कौशल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुक व शॉल भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़के, विद्युत, नालो के पानी की निकासी,टोल की समस्या, अंडरपास ,पैदल ओवर ब्रिज , पुलिसिंग, मजदूरों के लिए ईएसआई हॉस्पिटल औद्योगिक क्षेत्र में ही होने की भी मांग जैसी अन्य गंभीर समस्याओं का एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। इस दौरान विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार उद्योग को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाएं और उद्यमियों को सुविधाएं दे रहे हैं सुविधायों के चलते उत्तर प्रदेश उद्योगों का हब बनता जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि नीरज सिंघल ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए पूर्व में जो कार्य दर्जनों विंडो पर जाने के बाद पूरा होता था ।योगी आदित्यनाथ की सरकार में सिंगल विंडो से पूरा हो जाता है ।उन्होंने कहा कि इस समय उद्योग लगाना सबसे आसान हो गया है।कार्यक्रम में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के भारी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...