
भास्कर समाचार सेवा
सिकंद्राबाद। उद्योग व्यापार मण्डल के मुख्य सलाहकार शिवपाल सिंह के नेतृत्व में एवं स्वामी परम देव के आशीर्वाद के साथ नितिन भटनागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष करणवीर सिंह सिरोही ने फूल माला पहनाकर विधानसभा प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल ने कहा अनेकों सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। व्यापारिक हित के लिए भी उनकी संवेदनाएं और संघर्ष सदैव रहा है। उनके अनुभवों से संगठन को बल मिलेगा नितिन भटनागर ने कहा किसी भी राष्ट्र की उन्नति उसकी आर्थिक उन्नति से ही बनती है और आर्थिक उन्नति उद्यमी और व्यापारी के माध्यम से बनती है परंतु उसको जो सम्मान देश में मिलना चाहिए उसे तो छोड़िए व्यापार दृष्टि से व्यापार को सुलभ नहीं बनाया गया । अब हम मिलकर सरकार से राष्ट्र की उन्नति के लिए उद्यम और व्यापार को मजबूत करेंगेl सिकंदराबाद नगर महासचिव नितिन जैन एवं कोषाध्यक्ष अमित सिंघल ने कहा नितिन भटनागर को सिकंदराबाद में नगर टीम की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा युवा नगर अध्यक्ष हारून शाह ने कहा हमें एक सुलझा हुआ व्यक्ति जो सभी को साथ लेकर चल सकते हैं नितिन भटनागर के रूप में मिला संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।












