
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। महिलाओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप में मेडिकल थाने के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। इंस्पेक्टर पर बुलंदशहर के एक मामले में भी बेड एंट्री मिली हुई थी।
एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल थाना प्रभारी अखिलेश गौड को लाइन हाजिर कर दिया। बुलंदशहर के एक मामले में बेड एंट्री उनको मिली हुई थी। इसके अलावा, तीन दिन पहले मेडिकल में महिलाओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी उन पर लगा था। इस मामले में एसपी सिटी को जांच सौंपी गई थी। एसएसपी ने एसपी सिटी पीयूष सिंह की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर मेडिकल को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल उनको जनपद के किसी भी थाने में नई तैनाती नहीं दी गई है।
ये कहना है सीओ का
इस संबंध में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया, बुलंदशहर के किसी मामले में कार्रवाई हुई है। महिलाओं पर लाठीचार्ज मामले को मैनेज कर लिया गया था।













