
इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी के लिए किया गया बैठक का आयोजन
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। माह फरवरी में उप्र सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की क्रमबद्धता में जनपद में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किए जाने के संबंध में एसटीपीआईए वेदव्यासपुरी में जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के साथ प्रमुख औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गयी।
जनपद में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन एसटीपीआईए वेदव्यासपुरी में आगामी 20 जनवरी को होना निश्चित किया गया। उपरोक्त इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न विभागों के द्वारा उद्यमियों के हितार्थ चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही टैक्निकल सेशन में विषय विशेषज्ञों द्वारा डिजीटल जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। डीएम द्वारा सभी उपस्थित उद्यमियों से उक्त समिट के सफल आयोजन हेतु सुझाव दिए जाने की अपेक्षा की गयी। इस दौरान उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार, प्रमुख औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।













