Jalaun : दबंगों ने ट्रैक्टर से गिराया गरीब का मकान, शिकायत पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Jalaun : थाना आटा क्षेत्र के ग्राम ददरी में दबंगों द्वारा एक गरीब मजदूर का 50 साल पुराना पक्का मकान ट्रैक्टर से ढहाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़ित रामनारायण पुत्र लक्ष्मण ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित के मुताबिक, वह मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और गांव में स्थित मकान नंबर 1819/1 में पिछले 50 वर्षों से रह रहा था। आरोप है कि गांव के ही दबंग बृजेश कुमार, उनकी पत्नी भगवती, दृगपाल और मुन्ना एक राय होकर ट्रैक्टर लेकर उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दृगपाल और मुन्ना ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर उसका पक्का मकान जमींदोज कर दिया। इस घटना से पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मकान के नुकसान का निस्तारण कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha