Jalaun : रसूख के जोर पर दबंगई! बीजेपी नेता पर आम रास्ता कब्जाने और दुकान पर ताला जड़ने का गंभीर आरोप

 Jalaun : बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर पर आम रास्ते पर कब्जा करने और दुकान के मुख्य गेट पर ताला लगाने के आरोप हैं।

मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के बालमभट्ट इलाके का है, जहां के व्यापारी रमेश चंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर ने उनकी दुकान के सामने आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, दुकान के मुख्य गेट पर उन्होंने ताला भी जड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया। मामले की शिकायत उन्होंने थाना स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोप है कि पुष्पेंद्र सेंगर बीजेपी के जिला महामंत्री हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य भी हैं। उनके ऊंचे रसूख के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि पीड़ित व्यापारी न्याय की गुहार लगा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment