Jalaun : हाईवे पर कार अड़ाकर लूटपाट करने वाले झांसी के 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; बलेनो कार, तमंचा और लूटा गया माल बरामद

Jalaun : थाना एट पुलिस ने शनिवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि 10 जुलाई 2026 को लक्ष्मी नारायण ने तहरीर देकर बताया कि 7 जुलाई 2026 की रात वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन में सवार 3-4 व्यक्तियों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे कार लगाकर उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये नकद लूट लिए।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एट में मुकदमा संख्या 93/2026, धारा 309(4) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के सफल अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया।

11 जुलाई 2026 को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, 4,500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार तथा एक तमंचा और दो जिंदा .315 बोर कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक पुत्र बाल किशुन अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम रतोसा, थाना उल्दन, जनपद झांसी; विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम सिजवां, थाना टोडी फतेहपुर, जनपद झांसी; तथा साकिर पुत्र हजरत उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम हाटी, थाना उल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी एट तथा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha