जौनपुर : स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई किरन श्रीवास्तव की प्रथम जयंती

जौनपुर। जनसहयोग संस्था के तत्वावधान में अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ भाजपा नेत्री,भाजपा जौनपुर की पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद स्व. किरन श्रीवास्तव की प्रथम जयंती स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने सीएमएस अनिल शर्मा के उपस्तिथि में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।फल वितरण जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय दोनों स्थानों में हुआ।

जयंती के इस अवसर पर राकेश कुमार श्रीवास्तव, आनंद मोहन श्रीवास्तव, एससी लाल, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, जय आनंद, सरोज श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्याम रतन श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, सुभाष, राजेश किशोर, गौरव श्रीवास्तव, ऋषिकेश शैंकी, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, आनंद यादव, रत्नदीप शर्मा, सीए नौशाद, अमन सहगल, विवेक यादव, शिवम श्रीवास्तव, राहुल सिंह, गुंजन यादव, अमन श्रीवास्तव एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

56 − = 51
Powered by MathCaptcha