कानपुर : राजकीय धान क्रय केन्द्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

59 किसानों का भुगतान न किये जाने पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार
कानपुर | जिलाधिकारी  नेहा शर्मा ने चौबेपुर के राजकीय धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी किसान को किसी भी  स्थिति में परेशान न किया जाए यदि कोई समस्या हो तो तत्काल उसका निराकरण करते हुए उसका धान क्रय किया जाए। साथ ही किसानों के भुगतान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए यदि बैंक से संबंधित कोई समस्या हो तो तत्काल लीड बैंक मैनेजर से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का निस्तारण कराते  हुए किसान का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान धान क्रय केंद्र में तथा कार्यालय में काफी गंदगी मिली जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई कराते हुए कार्यालय व्यवस्थित करें।59 किसानों का भुगतान न होने पर, कड़ी फटकार  लगाते हुए संबंधित बैंक शाखा से तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए भुगतान कराने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष क्रय केंद्र में क्रय कम किये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और भविष्य के लिए सचेत किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha