कानपुर : यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वतन वापसी के लिये भाजपाई उपवास पर रहे

 खारकीव में हमले में मारे गए भारतीय छात्र के लिए दो मिनट का मौन रखा

कानपुर। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सकुशल वतन वापसी के लिये भाजपाई उपवास पर रहे। युद्ध जल्द खत्म हो इसके लिए प्रार्थना की गई। हिंदुस्तानियों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सफलता के लिये भी सभी ने दुआएं की। परमाणु युद्ध से बचाने की कामना को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल घाट गंगा के किनारे उपवास किया। भाजपा नेता शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते युद्ध के कारण दुनिया परमाणु युद्ध के मुहाने पर खड़ी है।एक दिन के उपवास पर बैठे भाजपाइयों ने मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं,ऑपरेशन गंगा पर भरोसा जताया है। शैलेंद्र ने कहा कि भारत के हजारों नागरिकों का जीवन संकट में है। उनका जीवन बचाने के लिए और उन्हें सकुशल वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है।

सभी भारतवासियों को विश्वास है कि मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया को रास्ता दिखाएगा। भारतीयों की सुरक्षा, ऑपरेशन गंगा की सफलता एवं दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाने की कामना के साथ मां गंगा घाट के किनारे उपवास पर बैठे।

यूक्रेन में हमले में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की आत्मा की शांति के लिए भाजपाइयों ने 2 मिनट का मौन रखा। डॉ शेलेंद्र दीक्षित ने कहा कि उन्हें विश्वास है,कि मां गंगा उनकी प्रार्थना जरूर सुनेंगीं। हमारे देश के सभी नागरिक सुरक्षित वापस आएंगे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha