Kanpur : पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरी मिलीं सैकड़ों बकरियां, पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन

 

  • फतेहपुर से दिल्ली ले जाई जा रही थीं बकरियां
  • सरसौल के पास पेट्रोल पंप के निकट मामला आया सामने

Sarsaul, Kanpur : थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर-कानपुर हाईवे पर सरसौल स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक पिकअप वाहन में क्षमता से कहीं अधिक संख्या में बकरियां ठूंस-ठूंसकर भरी मिलीं। वाहन में सैकड़ों बकरियों को बेहद संकरे स्थान में भरकर ले जाया जा रहा था, जिससे कई पशु एक-दूसरे के ऊपर दबे हुए थे और उन्हें सांस लेने तक में परेशानी हो रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन फतेहपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। वाहन में पशुओं के परिवहन के लिए निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया था। प्रथम दृष्टया मामला पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा पशुओं के परिवहन संबंधी नियमों के उल्लंघन का प्रतीत होता है।

स्थानीय लोगों ने इस तरह पशुओं को अमानवीय ढंग से ले जाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पशुओं के परिवहन के दौरान निर्धारित संख्या, पर्याप्त स्थान, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पालन किया जाना चाहिए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग एवं पुलिस द्वारा जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha