
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोमनपुर गंगा कटरी किनारे का क्षेत्र तीन जिलों की सीमा है।जहां प्रवासी पक्षी हर साल की भांति आते है। शिकारी इन पक्षियों को पकड़ कर बाजार में बेचकर देते है।
शिकारी मछली मारने के साथ ही क्रूरतापूर्वक प्रवासी पक्षियों का भी शिकार कर रहे है। जबकि गंगा में मछली शिकार को लेकर दो गुटों में झगड़ा भी हुआ था, लेकिन राजनीतिक दबाव में मामला सुलझ गया। इन शिकारियों पर पूरा संरक्षण स्थानीय पुलिस का रहता है। वहीं निषाद पार्टी के एक नेता का भी पूरा संरक्षण प्राप्त है, तभी पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती है।
बता दें कि डोमनपुर गंगा कटरी में मछली मारने का काम होता है।यहां फतेहपुर व उन्नाव की सीमा मिलती है। जनपद के बॉर्डर का फायदा पिछले कई सालों से शिकारी उठा रहे हैं। लेकिन इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुरवामीर चौकी प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। वहां कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले, जिससे कार्रवाई की जा सके है। हालांकि इस मामले में पुलिस सतर्क है।
अगर गंगा नदी में कोई शिकार करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाराजपुर के डोमनपुर कटरी में साइबेरियन पक्षियों का शिकार करने वाले दो आरोपी विनोद और रामपाल को पुलिस ने रिमांड में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। वहीं दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले