कश्मीरी युवक हुआ लखनऊ का शिकार, तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR

लखनऊ। उत्तर- प्रदेश के राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में कश्मीरी युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़ित कश्मीरी युवक के मुताबिक वजीरगंज इलाके के गोलागंज में जिम से लौटते वक्त नजाकत भट्ट को कुछ दबंगों ने बुरी तरह पीट दिया. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित कश्मीरी युवक नजाकत ने बताया कि वो गुरुवार की शाम करीब 9 बजे जिम से वापस अपने घर जा रहा था. उसी समय गोलागंज 4 बत्ती चौराहे पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उसपर हमला बोल दिया. इस दौरान उसे कई जगह चोट आई हैं. पीड़ित के मुताबिक दबंगों ने उसका बैग भी छीन लिया, जिसमें 50 हजार रुपये थे।

नजाकत ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नजाकत को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामले में इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बताया कि कुछ युवकों ने एक कश्मीरी युवक पर हमला किया है. युवक के नाक और पीठ समेत कई जगह चोट आई है. पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha