किशनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड कर दबोचे पांच बाइक चोर

पुलिस कप्तान ने दस हजार के इनाम की घोषणा की

प्रवीण पाण्ड़ेय/अनिरूद्ध दुबे

किशनी/मैनपुरी- क्षेत्र में काफी समय से बाइक चोरों ने आतंक मचा रखा था। उक्त बाइक चोरों ने तहसील, ब्लॉक, सीएचसी, बैंक तथा मैरिज होम को अपना निशाना बना रख था। लोग जैसे ही अपनी बाइकों को खडा करके काम के लिये जाते और वापस आने पर अपनी बाइक को वहां से गायब पाते थे। पुलिस हैरान थी कि चोर आखिर आते कहां से है। इसी बीच जनपद में तेजतर्रार एसपी अविनाश पाण्डेय का आगमन हुआ।

https://youtu.be/clOXjXO653Y

उन्होंने एएसपी मघुवन कुमार से बाइक चोरों के गैंग का पर्दाफास करने को कहा। जनपद के आला अधिकारियों के आदेश पर किशनी पुलिस हरकत में आई और उसने बाइक चोरों के गैंग के बारे में सूचनायें एकत्र करनी शुरू कर दीं। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम जनपद मैनपुरी और इटावा की सीमा गांव खड़सरिया पर खडी थी। करीब नौ बजे उन्हें तीन बाइकों पर कुछ लोग आते दिखे।

जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिस पर फायर झौंक दिया। पुलिस की चैकन्नी टीम ने हल्का बल प्रयोग कर पांच लोगों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गये लोगों ने अपने नाम सुरजीत उर्फ जीता उर्फ जीतू पुत्र श्यामसिंह निवासी नगला अखे, राहुल उर्फ विजय पुत्र प्रेमबाबू तथा जगराम उर्फ जितेन्द्र पुत्र रामविलास, नि0गण फरैंजी, मनोज उर्फ गुरूदेव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मईखेडा थाना कुर्रा, मनीष पुत्र जगदीश पाल निवासी बखतपुर थाना एलाऊ बताया। पुलिस को उनके पास से तीन चोरी की मोटर साइकिलें तथा तमंचे बरामद हुये। पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद सुरजीत उर्फ जीता ने अपने घर में छिपाकर रखी गईं नौ मोटर साइकिलें बरामद कराईं। उसने बताया कि वही इस बाइक चोर गैंग का सरगना है। उक्त बाइकों के बारे में आरोपियों ने बताया कि दो बाइक थाना किशनी से नवम्बर माह में चोरी की गईं थी। इसके अलावा कोतवाली मैनपुरी, थाना ऊसराहार इटावा, हरदुआगंज अलीगढ से भी बाइकें चुराई गई हैं। पुलिस ने मौके से फरार व्यक्ति के बारे में बताया कि वह प्रदीप उर्फ कोच्ची पुत्र बहादुर सिंह यादव निवासी नगला अखे है।

आरोपियों का लम्बा है आपराधिक इतिहास

किशनी- थाना पुलिस ने पकडे गये आरोपी सुरजीत उर्फ जीता के बारे में बताया कि उस पर थाना छिबरामऊ कन्नौज तथा थाना किशनी में आम्र्स एक्ट, गैंगस्टर, जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। मनोज उर्फ गुरूदेव पर थाना गुरसहायगंज कन्नौज व किशनी में कई मुकद्दमें दर्ज हैं। यही हालात बाकी पकडे़ गये आरोपियों के हैं।
किशनी थाने के जांबाज सिपाही जिन्होंने किया अविस्मरणीय कारनामा
किशनी- मोटर साइकिल चोरों को पकडने वाली टीम की कमान थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत सिंह स्वयं संभाले हुये थे। कन्धे से कन्धा मिलाकर उनका साथ दे रहे थे एसएसआई जैकब फर्नान्डिस, उप0निरीक्षक प्रतापसिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु मलिक, उ0नि0 धर्मेंन्द्र सिंह मलिक, सोनू भरद्धाज, मोहन जादौन, रामबाबू,और विपिन कुमार थे। सभी की कड़ी मेहनत और जांबाजी का परिणाम है कि पांच मोटर साइकिल चोरों का गैंग सलाखों के पीछे अपनी करनी पर खून के आंसू बहा रहा है। दूसरी ओर जनपद के एसपी अविनाश पाण्डेय ने पुलिस टीम की हौसला अफजाई करते हुये दस हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...