VIDEO : अभी खत्म नहीं हुआ हंगामा, पहली बार ये एक्ट्रेस बनेंगी आयटम गर्ल

अगर आप राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ के हालिया रिलीज हुए दोनों गानों पर जमकर झूम चुके हैं और सोच रहे हैं कि बस अब हो गया, तो यहां आपके लिए एक सरप्राइज है। फिल्म मेकर्स अभी आपको और नचाने की तैयारी में है और इसी कड़ी में आपके लिए एक और डांस नंबर आने वाला है। खास बात ये है कि इस गाने में भी आपको खूब लटके-झटके देखने को मिलेंगे और इस गाने पर ‘हीरोपंती’ फेम एक्ट्रेस कृति सेनन परफॉर्म करने वाली हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक

इस फिल्म में एक गाने के लिए कृति सेनन को लिया गया है। सूत्र ने जानकारी दी है, ‘कृति सेनन को ‘स्त्री’ में एक गीत के लिए लिया गया है। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और गीत का नाम है ‘आओ हवेली पे’। फिल्म के को-प्रोड्यूसर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके दोनों ही अपने हास्य विनोद के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने महसूस किया कि ये गाना फिल्म को मनोरंजक बनाएगा और इसीलिए इसका टाइटल भी आकर्षक है। जो दर्शकों को फिल्म से जोड़ने में मदद करेगा।’ उन्होंने बताया कि इस गाने को बादशाह ने रैप किया है। इससे पहले रिलीज हुए इस फिल्म के दोनों गानें दर्शकों को खूब पसंद आए थे और दोनों में ही राजकुमार राव ने भी जमकर पैर थिरकाए थे।

बता दें कि पहली बार कृति इस फिल्म में किसी आइटम नंबर में दिखेंगी। खासकर तब जब वो बतौर एक्ट्रेस फिल्म का हिस्सा नहीं है। इस गाने को पहले ही शूट किया जा चुका है। सूत्र ने बताया है, ‘आओ कभी हवेली पे’ एक बेहतरीन आइटम सॉन्ग है जिसे फिल्म रिलीज किए जाने के ठीक एक हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। ये फिल्म के प्रमोशन के तौर पर इस्तेमाल होगा और फिल्म के अंत में क्रेडिट रोल होने के समय दिखाया जाएगा। गाने में कृति एक नए अंदाज में दिखेंगी और राजकुमार राव भी थिरकते नजर आएंगे।’

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha