Live update: आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक होगा असद अहमद, जानें अब तक क्या-क्या हुआ…

नई दिल्ली। अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद झांसी से प्रयागराज लाया जाएगा। खबर है कि, प्रयागराज के चकिया स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में असद को सुपुर्द-ए-खाक आज यानी 15 अप्रैल को किया जाएगा। ऐसे में बेटे असद को आखिरी बार देखने के लिए शाइस्ता परवीन यूपी पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है। माना जा रहा है कि बेटे का अंतिम बार चेहरा देखने के लिए शाइस्ता परवीन वकीलों के जरिए पुलिस को सरेंडर करने की फिराक में है। उमेश पाल हत्‍याकांड के बाद से ही अतीक की पत्‍नी शाइस्‍ता पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, गुलाम का परिवार पहले ही शव लेने से इनकार कर चुका है। 

सुपुर्द-ए-खाक होगा असद

मिली जानकारी के अनुसार, असद को चकिया स्थित कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। खबर है कि, इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता फिरोज को भी दफन किया गया था। 

जानें अब तक क्या-क्या हुआ? 

उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को गुरूवार (13 अप्रैल 2023) को एनकाउंटर में मार गिराया गया। इसके अलावा हत्याकांड में शामिल शूटर गुलाम भी आज यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के हाथों चढ़ गया। बता दें कि, इन दोनों गुनहगार को एसटीएफ की टीम ने ढेर किया। इस टीम को एसटीएफ के डीएसपी नवेंदु कुमार सिंह और डीएसपी विमल कुमार लीड कर रहे थे।

क्या है मामला?

बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को अतीक अहमद के बेटा असद अहमद लीड कर रहा था। पुलिस ने असद के लिए पिछले डेढ़ महीने से तलाशी अभियान जारी किया हुआ था, लेकिन हर बार असद पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन आखिरकार आज पुलिस को उसके झांसी में होने की भनक लगी और STF की टीम ने उसका एनकाउंटर कर दिया। मारे गए असद और गुलाम के पास से पुलिस ने विदेशी अत्याधुनिक हथियार जब्त किए।

खबरें और भी हैं...