Live Updates: बिपरजॉय का कहर जारी, 2 लोग की मौत 22 घायल, यहाँ देखें VIDEO

गांधीनगर। चक्रवात बिपरजॉय का गुजरात में तांडव देखने को मिल रहा है। बीते दिन यानी ( 15 जून ) को करीब 11.45 शाम को गुजरात के तट से टकराया। जिसके बाद से ही प्रदेश में तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। बिपरजॉय की वजह से भारी मात्रा में नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। गुजरात के गांधीनगर में इस तूफान की वजह से 22 लोग घायल गो गए हैं। वहीं इस तूफान ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। जबकि 23 पशुओं की जान चली गई है। इसी के साथ, मौसम विभाग ने आज भी उत्तर गुजरात तट पर 45-55 किमी से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।

गोमती नदी में चक्रवात का दृश्य

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। गोमती नदी जबरदस्त उफान पर हैं।

पेड़ मुंह के बल गिरे

गुजरात के कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का भयानक रूप देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। जिसकी वजह से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं।

मुंबई में भी ‘बिपरजॉय’ का असर

‘बिपरजॉय’ का प्रभाव मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

बाढ़ आने की संभावना है- आईएमडी

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने चक्रवात बिपरजॉय पर कहा, “चक्रवाती तूफान फिलहाल कच्छ-पाकिस्तान सीमा को टच कर रहा है और हवा की औसत गति 78 किमी प्रति घंटा रही। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ने से बिजली नहीं रही। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान कल दक्षिणी राजस्थान पहुंचेगा और वहां पर बारिश होगी।” उन्होंने आगे कहा, निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है, बाढ़ आने के आसार हैं। कल गुजरात में बारिश होने की संभावना है जिसमें कच्छ, पाटन, बनासकांठा में ज्यादा बारिश होगी और बाकि जगह भी बारिश होगी।”

चक्रवात बिपरजॉय का तांडव

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया, “चक्रवात बिपरजॉय के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की खबर नहीं है। 23 पशुओं की मौत हो गई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।”

तूफान से बिजली गुल

पीजीवीसीएल के कार्यकारी इंजिनियर जे.सी. गोस्वामी ने कहा, तेज हवाओं से बिजली के तार और खंभे टूट गए जिससे मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली नहीं थी जिसमें से 9 गांवों में बिजली बहाल करने का काम चल रहा है बाकि गांवों में हमने बिजली बहाल कर दी है।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

भारतीय मौसम विभाग ने बिपरजॉय को लेकर एक सूचना जारी किया है। जिसमें बताया, गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी. उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिपरेशन में जाने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...