लखनऊ: सुसाइड से पहले वीडियो में छलका दर्द, ‘मानसून सैलून’ की मैनेजर ने अपार्टमेंट में लगाई फांसी

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके गोमती नगर विस्तार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में रहने वाली एक युवती ने खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवती ने एक भावुक वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहरा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दोस्त को कॉल कर दी जानकारी, फिर लगा लिया फंदा

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रतना सिंह पुत्री सुधीर सिंह, जो मूल रूप से गोरखपुर के बिछिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट के टावर सी-1, फ्लैट नंबर 804 में अकेले रहती थी। वह शहर के प्रसिद्ध ‘मानसून सैलून’ में बतौर मैनेजर कार्यरत थी।

घटना वाले दिन रतना ने फांसी लगाने से ठीक पहले अपने एक दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो स्थानीय लोगों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर रतना का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।

वीडियो में पांच लोगों पर लगाया गंभीर आरोप

पुलिस को जांच के दौरान मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सुसाइड से ठीक पहले रतना ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह बुरी तरह रोती नजर आ रही है। वीडियो में उसने पांच प्रभावशाली व्यक्तियों और एक पूरे परिवार का नाम लेते हुए उन्हें अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। पुलिस इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर देख रही है और इसमें लिए गए नामों की तफ्तीश की जा रही है।

परिजनों की तहरीर का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक सुधीर अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गोरखपुर में रह रहे परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद वीडियो में नामित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha