
भास्कर ब्यूरो
- भाजपा ने खोया परिवार का सदस्य, शोकाकुल राजू विश्वकर्मा के घर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने बंधाया ढांढस
Bagapar-Maharajganj : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सेक्टर कार्यकर्ता राजू विश्वकर्मा के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
पंकज चौधरी ने परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया और भावनात्मक रूप से उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन हमेशा अपने कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
इस मौके पर जयमंगल कन्नौजिया ,सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान रामराज चौरसिया, दीपक सरकार ,रणविजय चौधरी,शिवाकांत गुप्ता, सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।









