बड़ा हादसा : 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, सभी यात्रियों की मरने की आशंका

महाराष्ट्रः  महाराष्ट्र में बालेश्वर के नजदीक एक बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस बस में 32 लोग सवार थे. इस घटना में बस में सवार सभी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. यह हादसा शनिवार सुबह रायगढ़ और सतारा जिले की सीमा पर हुआ.

बताया जा रहा है कि यह बस दापोली एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रायगढ़ की ओर जा रही थी.फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. वहीं, राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. खाई की गहराई ज्यादा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.

Image result for महाराष्ट्र में बालेश्वर

इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी. पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर हुए इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था.हादसे में घायल इन लोगों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बस रवाना होने से पहले की तस्वीर 

मिनी बस में सवार ये सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे, तभी बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पंचगंगा नदी में जा गिरी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha