मैनपुरी : न्यायालय परिसर में मोबाईल एटीएम का किया गया शुभारम्भ

मैनपुरी। सिविल कोर्ट मैनपुरी पर अध्यक्ष सौरभ यादव, सचिव संतोष यादव के विशेष प्रयास से मोबाईल एटीएम की व्यवस्था शुरू की गई। इस एटीएम व्यवस्था से अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत रहेगी। सचिव संतोष यादव ने एटीएम से रुपये निकालकर शुरुआत की गई। इस अवसर पर एडवोकेट देवेन्द्र सिंह कटारिया ने कहा कि इस एटीएम व्यवस्था का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था किंतु अध्यक्ष व सचिव ने यह कार्य किया है जो सराहनीय हैं।

अधिवक्ता व वादकारियों के लिए हितकारी रहेगा। इस अवसर पर विपिन चतुर्वेदी एडीजीसी, ओमप्रकाश कठेरिया,  विधुत कोर्ट र्क्लक सुरेश यादव, धर्मेंद्र यादव  आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha