वियतनाम में बड़ा हादसा: फु क्वोक आइलैंड के पास नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 32 लोगों की सूची जारी

वियतनाम में फु क्वोक आइलैंड के पास भारतीय टूरिस्ट को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 32 भारतीय सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में 15 भारतीय लोगों की मौत हो गई है और फिलहाल, लोकल अधिकारियों द्वारा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच वियतनाम में भारतीय दूतावास ने नाव में सवार सभी  32 भारतीय टूरिस्ट के नामों की सूची जारी किया है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार ज़्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे।

नाव में सवार 32 भारतीय पर्यटकों के नाम

बालासुब्रमण्यम पलानीसामी (Balasubramani Palanisamy)
सेल्वम पिथियाह (Selvam Pitchiah)
सेंथिल कुमार जयवेल (Senthil Kumar Jayavel)
शिवकुमार मुथुकुमारसामी (Sivakumar Muthukumarasamy)
निर्मल कुमार सेतुरामन (Nirmal Kumar Sethuraman)
मुरुगा प्रभु अरुमुगम (Muruga Prabhu Arumugam)
रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपाथम (Ruban Selva Nathan Jacob Yesupatham)
श्रीधर नागालामाडुगु (Sridhar Nagalamadugu)
विग्नेश्वर नल्लापेटा आदिसेशैया (Vigneshvar Nallapeta Adiseshaiah)
रामासुब्बू धर्मराजन (Ramasubbu Dharmarajan)
अबुथाल्खा राधाकृष्णन गोपाल (Abuthalkha Radhakrishnan Gopal)
श्रीधर अन्नावी (Sridhar Annavi)
वंशीदर ज़हीरुद्दीन (Vamsheedar Zahirudeen)
सेनजादैवेल सुंदरराजन (Senjadaivel Sundarrajan)
सेलुर रामराज कुप्पुसामी (Cellur Ramraj Kuppusamy)
सोहन रावितेजा (Sohan Raviteja)
शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद (Shaik Abdullah Abdul Majeed)
राजीव कलाईवानन (Rajeev Kalaivanan)
बालाजी नटेसन (Balaji Natesan)
विनय कुमार चिथापुरम भास्कर (Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara)
रविशंकर सुकुमारन (Ravisankar Sugumaran)
विपुल उत्तम चंद (Vipul Uttam Chand)
संतोष कुमार शांतिलाल जैन (Santosh Kumar Shantilal Jain)
बाबू कुप्पुसामी (Babu Kuppuswamy)
अलगुराजन शिवसामी (Alagurajan Sivasamy)
वसंत कुमार आनंदन (Vasantha Kumar Anandhan)
श्रीधर मुडियम (Sreedhar Mudiam)
जया लक्ष्मी गेल्ली (Jaya Lakshmi Gelli)
किशोर गेल्ली (Kishore Gelli)
अविकोट चेरियन थॉमस थॉमस (Avicot Cheriyan Thomas Thomas)
लोवेनी थॉमस (Loveni Thomas)
रमेश कुमार पचियप्पन (Ramesh Kumar Pachiyappan)

ज्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के

बताया जा रहा है कि वियतनाम नाव हादसे में ज्यादातर टूरिस्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के थे। हालांकि, इन राज्यों से कितने लोग नाव में सवार थे, इसे लेकर कोई आंकड़ा नहीं आया है। वहीं, राज्य मंत्री, कोंडापल्ली श्रीनिवास ने कहा, “हम वियतनाम में हुए बोट एक्सीडेंट में आंध्र प्रदेश के कितने लोगों की मौत हुई, इसका डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। हम दिल्ली से हालात पर नज़र रख रहे हैं। मंत्री नारा लोकेश और आंध्र प्रदेश सरकार इस मामले पर करीब से नज़र रख रहे हैं। अभी तक, हमारे पास आंध्र प्रदेश के पीड़ितों की सही संख्या नहीं है।’

दूतावास ने हेल्प नंबर जारी किया

एक्स पर पोस्ट करते हुए दूतावास ने हेल्प नंबर भी जारी किया है और कहा कि ‘इस घटना में प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। हनोई में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और उससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। हम किसी भी मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।’

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment