बड़ा हादसा : सुलतानपुर सड़क हादसे में पिकअप सवार तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीती देर रात करीब एक बजे सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रायबरेली से पिकअप चालक वीरू 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ बीती रात जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक गाजीपुर की ओर फरार हो गया और पिकअप गाड़ी पलट गई।

इस दुर्घटना में अजय कुमार (30), पुत्र राम नरेश, निवासी गंभीरपुर, रायबरेली, किसन पाल (30) व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिन्हें दोस्तपुर सीएचसी मृत अवस्था में लाया गया। रजोली (35), पुत्र राम नरेश, निवासी गंभीरपुर, रायबरेली ने अम्बेडकर नगर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में अशोक (40) पुत्र, नरेश पासी (45) पुत्र श्रीराम, रामप्रसाद (40) पुत्र ननकू, विनोद (40) पुत्र गुरुदेव, दिलीप (35) पुत्र शिव शंकर, राजेश (40) पुत्र भूरेलाल और राजू (30) पुत्र रामनरेश शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दोस्तपुर अस्पताल से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बचाव कार्य के दौरान, अत्यधिक कोहरे के कारण एक और हादसा हो गया। सुलतानपुर से बिहार जा रही मुर्गों से लदी एक पिकअप ने पहले सेफ्टी कोन को टक्कर मारी और फिर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से जा भिड़ी। पिकअप वाहन के चालक का नाम सलमान है। वह खोरपुर बुजुर्ग, थाना संग्रामपुर, अमेठी का रहना वाला है। इस दूसरी टक्कर में पिकअप चालक सलमान भी घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया और बाद में अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोस्तपुर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने शनिवार को बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha