
प्रशासनिक महकमे में हलचल, कई जिलों के सीडीओ बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईएएस (IAS) और 34 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल के तहत सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है. वहीं, राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और लोक निर्माण विभाग में नए चेहरे शासन स्तर पर किए गए बदलावों में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD) का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को पदोन्नत करते हुए लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है.
राजस्व परिषद और सचिवालय प्रशासन में बड़ा बदलाव राजस्व परिषद प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव पद की कमान सौंपी गई है. विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम तथा रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा दोनों को राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात किया गया है. वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.
अंबेडकरनगर और अन्य विभागों के अधिकारियों के तबादले अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग का विशेष सचिव एवं निदेशक बनाया गया है. कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है. युवा कल्याण के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया को माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव और अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है. सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव अब अलीगढ़ मंडल के नए अपर आयुक्त होंगे.









