
भास्कर समाचार सेवा
सहारनपुर। निर्वतमान पार्षद मंसूर बदर ने वार्ड 43 से पार्षद पद के लिये आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया मंसूर बदर ने बताया की पिछली चार योजनाओं में लोगो ने उनको भरपूर प्यार दिया हैं। इससे पहले 4 बार उनके पिताजी अय्यूब हसन बदर व 1 बार वालिदा को भी जनता का भरपूर प्यार मिला हैं। मंसूर ने बताया की ज़ब से वो पार्षद बने हैं पहले दिन से लोगो और नगर की समस्याओ को हल करवाने में प्रयासरत रहे हैं। और काफ़ी हद तक सफल रहे हैं नगर और वार्ड की जनता का उनको पूरा विश्वास और प्यार मिलता रहा हैं और इस बार भी इंशाअल्लाह पूरा प्यार मिलेगा मंसूर ने बताया की बूढ़ी माई कूड़ा घर, शाहनुरजी कूड़ा घर हटना पूरे वार्ड में 100%सड़क /नाली /सीवर /पानी की लाइन /12 ट्यूबवेल उनकी उपलब्धि रही हैं इस मौक़े पर मसूद बदर,संजीव शर्मा एडवोकेट, नासिर खान, मसरूर बदर, बिलाल अंसारी, फहीम, सईद सिद्दीक़ी, बहार ज़ुबैरी,इमरान अंसारी मौजूद रहे।











