प्रदेश के वित्त मंत्री सहित कई मंत्रियों ने दी कैबिनेट मंत्री की माँ को श्रद्धांजलि

भास्कर समाचार सेवा

सिरसागंज। बुधवार को प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सिरसागंज पहुँचकर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की माँ मायादेवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की । उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना जताई । लोकनिर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण सक्सेना, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री रघुराज सिंह, सांसद हरनाथ सिंह यादव, विधायक चौधरी बाबूलाल, पूरन प्रकाश, सुशील सिंह, सचिन यादव, संजीव सिंह, एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक वीर विक्रम सिंह, पूर्वमंत्री केपी सिंह यादव, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, पूर्व विधायक मेहराम सिंह , रामप्रकाश यादव आदि ने कैबिनेट मंत्री की माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
ज़दूद्वारा सेवा संस्थान और युवाओं ने शोकसभा कर दी कैबिनेट मंत्री की माँ को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की 98 वर्षीय माँ मायादेवी के निधन पर नगर सिरसागंज के जदुद्वारा सेवा संस्थान पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया । शोकसभा में उपस्थित वक़्ताओ ने कहा दुख मृत्यु में नहीं है , वह तो मन की एक एक अभिव्यक्ति है । तरंग जल की होती है । वैसे ही दुख मन का होता है , निमित्त का नहीं । यद्धपि माताश्री चली गई है फिर भी वे अदृश्य रहकर अपने आत्मीय जनों पर स्नेह और आशीर्वाद की वर्षा करती रहेंगी । शोकसभा में जदुद्वारा सेवा संस्थान के रवेंद्रपाल सिंह अकेला, अशोक सिंह, अरुण चंदेल, यशवंत सिंह एडवोकेट, अरविंद सिंह, शिशुपाल सिंह,चंद्रपाल सिंह जादौन आदि लोगो ने श्रद्धांजलि दी ।वही नगर में स्थित कृष्णा टायर्स पर आयोजित शोकसभा में हरेंद्र सिंह सोनी, ज़िला मंत्री नितिन सिंह, पूर्व सभासद अनिल कुमार पिंकी, मनीष अग्रवाल सभासद, मोंटू गुप्ता, अतुल जैन , प्रमोद यादव, अंकुर अग्रवाल, बाबू सिंधी, कमलेश भदौरिया, डॉ सोमप्रताप सिंह, दीपक भोजवानी आदि ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह की माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी ।

खबरें और भी हैं...