महा सम्मेलन की सफलता के लिए बैठक आयोजित

भास्कर समाचार सेवा
बिजनौर।उप कृषि निदेशक कार्यालय बिजनौर में आगामी 29 जनवरी में होने वाले एनपीएस एवं निजीकरण भारत छोड़ो महासम्मेलन की सफलता को लेकर बिजनौर कृषि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता एवं अनील चौधरी के संचालन में बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों पर नई पेंशन व्यवस्था का थोपना सरकारो का षड्यंत्र है। संघर्ष के बल पर चार राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को हासिल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह ने कहा अटेवा पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर ईमानदारी से संघर्ष कर रहा है। आज पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा राष्ट्रव्यापी बन गया है 29 जनवरी के महासम्मेलन में जनपद की प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारियों को अपनी सहभागिता निश्चित करनी होगी। कृषि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडलीय क्षेत्रिय मंत्री अरविंद कुमार ने कृषि विभाग के सभी कर्मचारियों को सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया साथ ही सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला मंत्री तेजवीर सिंह, अटेवा जिला सहसंयोजक मिथिलेश वर्मा, अनुराग विश्नोई, नरेश कुमार सैनी, अश्विनी कुमार, निर्दोश कुमार, कुलदीप सिंह, कविंद्र सिंह, सचिन कुमार, यशपाल सिंह, अरुण कुमार, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, यतेंद्र सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, रासविंदर, रविंदर सिंह राजपूत, रविकांत प्रजापति, प्रदीप कुमार, कोमल, राजीव कुमार, स्वाति रानी, प्रदीप कुमार, इकबाल अहमद आदि ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...