टूंडला में तीसरी मंजिल से कूदे मानसिक रूप से बीमार युवक की अस्पताल में मौत

छलांग लगाने का लाइव वीडियो आया सामने

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। मानसिक रोग से बीमार युवक ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
टूंडला नगर के सांवले प्रसाद रोड निवासी 31 वर्षीय अंकित शिवहरे की घर के नीचे ही अंकित ज्वैलर्स नाम से दुकान है। पड़ोसियों के मुताविक पिछले कुछ दिनों से वह अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था। कभी अपने कपड़े नीचे फेंक देता था तो कभी रुपए। इसके साथ ही विगत तीन-चार दिन पूर्व ही उसने अपनी मां को घर से निकाल दिया था। इसके साथ ही सोमवार सुबह उसने घर की तीसरी मंजिल से पथराव किया था। पथराव में पड़ोसी सर्राफ नीलेश के सिर में ईंट लगने से गंभीर घायल हो गया था। इस दौरान आसपास के दुकानदार दहशत में रहे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, किंतु सारे दरवाजे बंद होने पर पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी थी। आज अंकित ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गली में गिरने से घायल होने पर आसपास के लोगों ने उसे एफएच मेडीकल कालेज में भर्ती कराया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। छत से कूदकर जान देने वाले मानसिक रूप से परेशान अंकित ने सोमवार सुबह घर की तीसरी मंजिल से पथराव किया था। उस पथराव में पड़ोसी सर्राफ नीलेशपाल घायल हो गया था। इसके साथ ही अन्य लोग बाल-बाल बचे थे।

खबरें और भी हैं...