एसडीएम द्वारा मेधावी छात्र छात्राएं पुरस्कृत,विद्यार्थी पूर्ण मनोयोग से अपनी शिक्षा प्राप्त करें : विजय वर्धन तोमर


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। काशमियां इंटर कॉलेज नजीबाबाद मैं छात्र अभिभावक एवं शिक्षक संघ, द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड 2022 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, तथा वहीं कालेज में शिक्षा पा रहे कक्षा 6 से 12 तक के निर्धन छात्र छात्राओं को जर्सी वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रफीक अहमद (अध्यक्ष)छात्र अभिभावक एवं शिक्षक संघ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन तोमर रहे। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक अफजाल अहमद ने मुख्य अतिथि के स्वागत में अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया तथा छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। अध्यक्ष रफीक अहमद अंसारी ने मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने शिक्षक अभिभावक संघ की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कालेज में शिक्षा पा रहे सभी छात्र- छात्राओं से मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान तथा सरकार से हर तरह की मदद का आश्वासन दिय ।उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है, तथा विभिन्न योजना चलाकर छात्र-छात्रा को लाभांवित भी कर रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ उठाने का भी आह्वान करते हुए मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रफीक अंसारी ने ने मुख्य अतिथि एवं
अभिभावकों, पत्रकार बंधु, आजीवन सदस्य तथा शिक्षक शिक्षिका का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन छात्र/ छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर के किया गया।

खबरें और भी हैं...