सड़क दुर्घटना में घायल हुए होमगार्ड का हाल-चाल जानने पहुंचे मंत्री

भास्कर समाचार सेवा

छाता । बुधवार को कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति एक निजी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे जहां दुर्घटना में घायल होमगार्ड का इलाज चल रहा है उन्होंने घायल हुए होमगार्ड वीरेंद्र सिंह का हाल चाल जाना विगत दिनों 20 मई को यातायात सुरक्षा में तैनात होमगार्ड वीरेंद्र सिंह उम्र करीब 40 साल अपने गांव पसौली से मथुरा ड्यूटी जाने के लिए जीएलए यूनिवर्सिटी के पास नेशनल हाईवे 19 पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल होम गार्ड को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जन्हा उसका उपचार जारी है इसकी सूचना मिलते ही विभागीय होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति घायल होमगार्ड को देखने के लिए केडी मेडिकल कॉलेज आ पहुंचे जहां जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया उसके बाद मंत्री ने घायल का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों को अच्छे से देखभाल व इलाज करने के निर्देश दिए वहीं मंत्री ने घायल होमगार्ड की आर्थिक रूप से भी मदद की।

खबरें और भी हैं...