ऊर्जा राज्यमंत्री ने किया कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

मिर्जापुर। शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट क्लब ग्राम लुरकुठिया, परसौना, विकास खंड परसौना विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर के तत्वाधान में कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मड़िहान के विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राज्य मंत्रीविधायक ने कहा कि सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके खेले, जिससे समाज में एवं सही संदेश जाए।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मनीष सिंह उपाध्यक्ष सत्या भाई, कोषाध्यक्ष  अंगद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, महासचिव राकेश सिंह, सचिव अमरेश सिंह, सचिव सचिन बेलवंशी सहित बड़ी संख्या में युवा वर्ग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।यहा से निकलकर उन्होंने ग्राम-लुरकुठिया विकासखंड-पटेहरा विधानसभा-मड़िहान में घर-घर जनसंपर्क कर आने वाले विधानसभा चुनाव 7 मार्च को कमल का बटन दबाकर अधिक से अधिक मतों से विजई बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़िहान के अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha