जम्मू कश्मीर: बैठक करने जा रहे मीरवाइज घर में नजरबंद, कार्यालय सील

श्रीनगर।  हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने से रोकने के लिए आज घर में नजरबंद करते हुए पार्टी कार्यालय को सील कर दिया गया।

Image result for मीरवाइज घर में नजरबंद
हुर्रियत के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं का दिन भर चलने वाला कार्यक्रम राजबाग,श्रीनगर में आयोजित किया जाना था। प्रवक्ता ने बताया कि मीरवाइज के निगीन आवास पर सुबह से ही सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस को तैनात कर दिया गया था ताकि वह कार्यकर्ताओ की बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। उन्हें प्रशासन की तरफ से इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि वह अगले आदेशों तक यहां से बाहर नहीं जा सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि राजबाग कार्यालय को सील कर दिया गया है और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं है। कार्यकर्ताओं को कार्यलय में घुसने से रोकने के लिए वहां एक पुलिस वाहन तैनात है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha