Moradabad : RTO अधिकारी बनकर ट्रक चालकों से वसूली का आरोप, वीडियो वायरल

 

Moradabad : जनपद के पाकबड़ा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा खुद को RTO अधिकारी बताकर ट्रक चालकों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में कुछ लोग एक सीएनजी पंप के पास वाहनों को रोककर जांच करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि ये लोग स्वयं को RTO विभाग का अधिकारी बताकर ट्रक चालकों से दस्तावेजों की जांच के नाम पर धन वसूल रहे थे इसी दौरान वहां मौजूद लोगों और कथित अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद मामला गर्मा गया और मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब कुछ वाहन चालकों ने इन लोगों की पहचान और अधिकारों को लेकर सवाल उठाए तो विवाद बढ़ गया लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट पहचान पत्र और सरकारी कार्रवाई के नाम पर वाहनों से रकम वसूली जा रही थी। इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से सरकारी अधिकारी बनकर वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए वहीं स्थानीय लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है फिलहाल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी अधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते है बल्कि आम वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच भय और असमंजस की स्थिति भी पैदा करते है अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha