नगर निकाय चुनाव : सपा प्रत्याशी मो0 बिलाल ने किया नामांकन

अध्यक्ष पद के 04 और सभासद पद के खरीदे गए 20 फॉर्म

भास्कर समाचार सेवा
पिलखुवा
। नगर निकाय चुनाव नामांकन के चौथे दिन पालिका अध्यक्ष पद के 04,सभासद पद के 20 फॉर्म खरीदे गए। वही अध्यक्ष पद हेतु सपा प्रत्याशी मो0 बिलाल व तीन सभासदों ने अपना नामांकन फॉर्म भी जमा किया।
उपजिलाधिकारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा के प्रांगण में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से की जा रही है। इसी क्रम ।के गुरुवार के दिन पालिका अध्यक्ष पद हेतु 04 फॉर्म,सभासद पद हेतु 20 फॉर्म खरीदे गए। उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त अध्यक्ष पद हेतु समाजवादी पार्टी से मो0 बिलाल व तीन सभासदों ने अपने फॉर्म भर कर जमा किये है। वही नामांकन स्थल के आस पास भारी पुलिस बल तैनात है,राष्ट्रीय राजमार्ग -9 दहपा की पुलिया से शैलश फॉर्म गेट तक हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता बंद है और नामाकंन करने के लिए जाते समय आवेदकों के फोन बाहर ही जमा कराए जा रहे है। अब तक चार दिनों में अध्यक्ष पद के कुल 35 और सभासद के कुल 149 फॉर्म खरीदे गए है।

खबरें और भी हैं...