
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । नगरपालिका को 2023 में प्रदेश की स्वच्छता रेंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कराने के लिए अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने कमर कस ली है। वह अपनी निगरानी में सड़क पर उतरकर नालों नाली गाली मोहल्ला व कॉलोनियों की साफ सफाई करा रहे है। तथा नगरवासियों से कूडा व गदंगी को इधर-उधर नहीं फैंके तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व सहयोग करने की अपील की है । अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि नगरपालिका बीते करीब पांच वर्षों से प्रदेश के स्वच्छता मिशन रेंकिंग में प्रथम स्थान करती आ रही है। हमारा लक्ष्य है कि 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करे। इसलिए नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया है। जिसमे नालों गालियों मौहल्लों व कॉलोनियों में विशेष साफ सफाई की जा रहे है। सफाई कर्मचारी व अधिकारी दिन रात मेहनत कर रहे है। अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि कूड़े व गदंगी को नाली – नालों गलियों, सड़क व चौराहों नहीं फैंके। बल्कि कूडे की गाड़ी मे डाले। गीले व सुक्खे कूड़े को अलग अलग रखें। उन्होंने नगरवासियों से साफ सफाई के लिए सुझाव सलाह व सहयोग देने की अपील की है। ताकि नगरपालिका को प्रदेश के स्वच्छता मिशन मे प्रथम स्थान प्राप्त कर सके।












