नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों को मुरादनगर पुलिस ने 24 घंटे मे किया गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। नगर एक कालोनी में घर से दूध लेने गई नाबालिग का अपहरण कर ई रिक्शा चालकों द्वारा गैंगरेप का करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपित को 24 घंटे में गिरफ्तार किया । डीसीपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि गाजियाबाद स्थित एएलटी सेंटर पर मंगलवार रात को एक 15 साल की किशोरी इधर उधर घूम रही थी। इसी बीच पुलिस पिकेट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी से ठंड में घूमने का कारण पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह मुरादनगर की एक कालोनी की रहने वाली है। वह घर से नाराज होकर निकल आई थी। उसने पुलिस को बताया कि ई रिक्शा सवार होकर उसे लेकर कई घंटो तक इधर उधर लेकर घूमते रहे और बदतमीजी भी की। गाजियाबाद पुलिस ने मुरादनगर पुलिस से संपर्क किया और जानकारी दी। इसके बाद पुलिस किशोरी को लेकर मुरादनगर थाने लेकर आ गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। किशोरी ने मुरादनगर पुलिस को बताया कि वह मंगलवर को परिजनो ने उसे किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद वह दूध लेने की बात घर से निकल गई। जब किशोरी चौड़ा खंड्जा मार्ग पर पहुची तो ई रिक्शा में बैठ गई। ई रिक्शा में चालक से अलावा एक युवक बैठा था । बलात्कार करने के बाद किशोरी को दिल्ली जाने वाली बस में बैठाया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि ई रिक्शा सवार दोनो युवक उसे कई घंटो तक इधर उधर घुमाते रहे। रात होने पर युवक किशोरी को एक जलालपुर मार्ग पर खाली प्लाट में ले गए। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी बारी से किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर किशोरी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर किशोरी के परिवार के सदस्य भी थाने पहुंच गए। मामले में पुलिस ने नाजिम निवासी नूरगंज, उसके साथी जाहिद निवासी मलिक नगर मुरादनगर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी । नाबालिग के साथ हैवानियत करने के बाद युवकों ने पहले उसे काफी डराया। युवकों ने कहा कि यदि तू घर गई तो घर वाले तेरे साथ मारपीट करेंगे। इसके युवक नाबालिग को ई रिक्शा में लेकर बस स्टैंड आए। उन्होंने किशोरी को दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। किराया ना होने पर परिचालक ने उसे गाजियाबाद हापुड़ मोड़ पर उतार दिया। इसके बाद युवती पैदल ही एएलटी सेंटर पहुंच गई। पुलिस ने नाबालिग से जानकारी कि वह उसे किस किस जगह लेकर गए थे। इसके बाद पुलिस ने उन मार्गों पर लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की। एक कैमरे की फुटेज में आरोपी दिखाई दिए तो किशोरी ने उन्हें पहचान लिया। डीसीपी डा ईरज राजा ने बताया कि दोनों आरोपितों मुरादनगर निवासी नाजिम और जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपितों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने ईदगाह रोड जलालपुर रोड मैन बाजार कस्बा रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

खबरें और भी हैं...