“मेरी माँ ने मुझे कभी सीमाओं में नहीं बांधा” : एक्ट्रेस रौशनी श्रीवास्तव

मदर्स डे के अवसर पर बॉलीवुड कलाकारों द्वारा भावुक संदेशों की लहर आ गई है।इस मदर्स डे पर, रौशनी अपनी माँ को शुक्रिया कह रही हैं, जिन्होंने न सिर्फ उनका साथ दिया बल्कि उनके सपनों को सच करने में बड़ी मदद भी की। रौशनी कहती हैं इस सफर में उनकी माँ उनकी सबसे बड़ी हिम्मत रही हैं। उन्होंने रौशनी को कभी किसी बंधन में नहीं रखा, बल्कि खुद अपनी राह चुनने की आजादी दी।
रौशनी के शब्दों में, “उन्होंने मुझे बाँधा नहीं, बल्कि मुझे वैसा ही रहने दिया जैसी मैं हूँ।”

विशेष पहलू यह है कि रौशनी की माँ सिर्फ उनकी शुभचिंतक ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल पार्टनर भी हैं। उन्होंने रौशनी की कई शॉर्ट फिल्मों और पिछली रिलीज फिल्म “कलिका” को खुद प्रोड्यूस किया।

उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री रौशनी श्रीवास्तव द्वारा मानसिक शोषण पर बनाई गई चर्चित फिल्म ‘कलिका’ – जागरूकता फैलाने वाले इस सिनेमा को लोगों ने बहुत सराहा. उन्होने महिलाओं के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन भी किया था जहां सैकड़ों महिलाओं ने इस ऐसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की.

रौशनी अपनी माँ के लिए एक खुशहाल और सेहतमंद जिंदगी की दुआ करती हैं।
यह एक बेटी का अपनी माँ के लिए प्यार भरा संदेश है, जो उनकी प्रोडूसर के साथ साथ शुभचिंतक भी हैं।

रौशनी की फिल्म ‘कालिका’ बहुत जल्द OTT पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, रौशनी जल्द ही धीरज सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म “मैं आऊंगी हवा बनके” में मैरी जोसे के मुख्या भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म का फाइनल पोस्ट अभी चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha