
शहजाद अंसारी
बिजनौर। तीन दिन पूर्व अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगीना के ग्राम पखनपुर में स्थित मंदिर में भगवान श्री शनिदेव जी की प्रतिमा तोड़ने के मांमले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के अनुसार बीती बुधवार की रात्रि अज्ञात व्यक्ति ने नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर में स्थित मंदिर में भगवान श्री शनिदेव जी की प्रतिमा तोड दिया था। सूचना पाकर एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश श्रीवास्तव व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने भारी पुलिस बल के साथ गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता की थी। ग्रामीणों ने मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मूर्ति तोडने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने मूर्ति तोडने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
शनिवार को ग्राम प्रधान देवसी ने नगीना पुलिस को लिखित तहरीर व ग्रामीणों ने सचिन पुत्र डालचंद निवासी ग्राम सैदपुरी थाना नगीना को मूर्ति खंडित करने का आरोपी बताया। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे के निर्देश पर मझेडा चैकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार व उनकी टीम के हैड कास्टेबल सुरजीत सिंह व अमपाल ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सचिन को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि पकडे गए आरोपी सचिन का संबन्धित धाराओं में चालान कर दिया गया है











