नानपारा विधायक प्रतिनिधि ने कराया निज़ी फॉर्महाउस पर विशाल गौशाला का निर्माण 

● भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिनों किया है गौशाले का उदघाटन
●लगभग 1 हज़ार गायों के पालन पोषण की कराई जा रही व्यवस्था
 बलहा ( बहराइच ) नानपारा विधानसभा  क्षेत्र अंतर्गत जुड़ा ग्राम सभा में अजमेरी कान्हा श्रावण गौशाला का उद्घाटन बीते दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया नानपारा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि वह पूर्व विधायक दिलीप बर्मा ने अपने फार्महाउस ग्राम जोड़ा में एक विशाल गौशाला का निर्माण किया है.
जिसमें करीब 1000 गाय का पालन पोषण किया जा सकता है उस गौशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया उद्घाटन के समय बहराइच सांसद अक्षयवरलाल गौड़, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  डॉ० प्रज्ञा त्रिपाठी, नानपारा नगर अध्यक्ष अभय मद्धेशिया नगर महामंत्री आशीष पांडे, नागेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंकज जयसवाल , आनंद रस्तोगी , के के श्रीवास्तव,  अजय श्रीवास्तव आनंद प्रकाश श्रीवास्तव,  रेखा पांडे एवं  सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक उपस्थित रहे विधायक प्रतिनिधि दिलीप वर्मा में बताया कि इस गौशाला में करीब 1000 गायों की पालने की व्यवस्था है हमारी विधानसभा में जितने भी आवारा पशु हैं उनको हमारी गौशाला में जगह दी जाएगी l नानपारा विधायक  माधुरी वर्मा दिलीप वर्मा के इस प्रयास की  सराहना चारों ओर की जा रही है l

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha