नानपारा चुनावी माहौल बनाने के लिए दो पक्षों में लाठी डंडे चटके


मारपीट में कई लोगों को  चोटे आयी।
शकील अन्सारीनानपारा/बहराइच l कोतवाली नानपारा के ग्राम परवतिया दाखिला ककरी निवासी दिनेश उर्फ़ कृपाशंकर गौतम पुत्र परशुराम ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य वार्ड 14 के भावी प्रत्याशी डॉक्टर मोहम्मद बहादुर   अपनी कार से जनसंपर्क के लिए ग्राम ककरी के ग्राम परबतिया जा रहे थे और वह स्वयं गाड़ी चला रहा था गाड़ी जैसे ही रामनिवास के घर के पास पहुंची पहले से घात लगा कर बैठे बड़कवा पुत्र रामनिवास ,बलीराम पुत्र सत्यनारायण,नाथू पुत्र रिख्खीराम, छोटकऊ और जगदम्बा पुत्रगण ठाकुर प्रसाद, और मरकाहे पुत्र बहाउ निवासी ग्राम सभा ककरी गाड़ी रोक कर कुल्हाड़ी तलवार लाठी-डंडों से हमलावर होकर गाड़ी की तोड़फोड़ करने लगे और  बेरहमी से मारने लगे मुझे  बचाने डॉक्टर मोहम्मद बहादुर गाड़ी से उतरे तो उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया दिनेश ने बताया कि  घटना की तहरीर दी गई है दूसरी ओर  के राजेश पुत्र राम निवास का आरोप है कि हम लोग लोनियन ककरी के पास के खिचड़ी भोज का आयोजन कर रहे थे  तभी विपक्षी गणों ने आकर विवाद कर दिया इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ की है l

खबरें और भी हैं...