
के सी मठपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।रमा जैन कन्या महाविद्यालय नजीबाबाद मे राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं ने लक्ष्य गीत से किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ भावना अरोड़ा के निर्देशन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभ आरंभ कॉलेज के महानिदेशक डॉक्टर केसी मठपाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मद्यपान का मतलब मौत को बुलाना है ,मद्यपान से जहां स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है वहीं दूसरी ओर व्यक्ति का सामाजिक स्तर में भी पतन होता है। हमेशा समाज को इस जहर से मुक्त करने के लिए स्वस्थ समाज निर्माण की प्रतिज्ञा लेनी होगी। रैली ग्राम शाहपुर होते हुए प्रेम धाम आश्रम पहुंची। जहां पर फादर बेनी ने छात्राओं का स्वागत किया व छात्राओं को नशा मुक्त होने के लिए प्रेरणादाई उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में एडवोकेट राहुल गर्ग ने भी स्वयं सेविकाओं को नशा मुक्त भारत निर्माण के लिए जागरूक किया। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक हिमांशु पाराशर ने भी चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी।
स्वयंसेविकाओ ने गांव में, प्रेम धाम आश्रम में दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की तथा उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम में स्वयंसेवीका अनुष्का, हिमानी, मोनिका, निशा मंत्रासा ,प्रियंका ,ऑफिस, आंशिक सिंगल कोमलप्रीत कौर, अनामिका ,आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। रैली के सफल आयोजन में विद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डॉ दीप्ति महेश्वरी, डॉक्टर सविता वर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।













