
भोगांव/मैनपुरी- न्यायालय के आदेश पर कई मुकदमों में बरामद तकरीबन 60 लाख रूपये की शराब का विनष्टीकरण कराया गया। शराब विनष्टीकरण के दौरान थाना प्रभारी समेत एसडीएम भोगांव व क्षेत्राधिकारी भोगांव भी मौजूद थे। बताते चलें कि जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव में कई वर्षों से लंबित मुकदमों में बरामद भारी मात्रा में शराब का विनिष्टीकरण का कार्य किया गया।
शराब विनिष्टीकरण क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए क्षेत्राधिकारी भोगांव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद कई वर्षों से लंबित मुकदमों में बरामद भारी मात्रा में शराब का आज विनिष्टीकरण किया गया है। जिसकी कीमत कुल 60 लाख रुपये आंकी गई है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी भोंगाव अमर बहादुर सिंह, एसडीएम भोगांव सुनील कुमार सोनी, थाना प्रभारी निरीक्षक पहुँप सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।









