नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित समेत सभादो ने ली शपथ

सिकंदराबाद। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ प्रदीप दीक्षित व 25 वार्ड सभासदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को नगर के जीटी रोड पर स्थित पावन कुटीर में आयोजित किया गया, जबकि यहां उपजिलाधिकारी रेनू ने चेयरमैन डॉ० दीक्षित व नगर के सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने, प्रभुता व अखंडता के लिए ईश्वर की शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ ग्रहण समरोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व नोएडा सांसद डॉ० महेश शर्मा बोले कि नगर की जनता ने डॉ० प्रदीप दीक्षित जैसे नेक इंसान को चैयरमैन बनाकर नगर में विकास की राह में लाने का काम किया है। महेश ने कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी जहां देश-प्रदेश को सशक्त बनाने में लगी है तो वहीं अब सिकंदराबाद से जेवर एयरपोर्ट की दूरी मात्र 20 मिनट में तय की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों से 2024 में पीएम मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का वचन भी लिया। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह बोले कि यूपी में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। लिहाज़ा, अब सिकंदराबाद में नोएडा की तर्ज़ पर विकास होगा।विधायक ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी तरह चैयरमैन भी हमेशा जनता के बीच रहेगा।उन्होंने कहा कि गुलावठी से लेकर ककोड़ तक पालिका-पंचायत राममय, भजपामय, भगवामय हो गई है।इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम से जनपद में भाजपा ने निकायों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। कार्यक्रम मेंमंच संचालन पिंकी बोहरा ने किया जबकि इस अवसर पर पूर्व विधायक वेदराम भाटी, बलवीर भाटी, योगेश त्रिपाठी, सुरेश शर्मा,अरविंद दीक्षित, कविता मात्रे, उषा बंसल,पुष्पेंद्र भाटी हेमंत शर्मा निधि गर्ग,साधना शर्मा, केशव दीक्षित, रवि लोधी,नरेंद्र सैनी, वृंदा शर्मा, अलका , घनश्याम सैनी आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे।मंच पर सेल्फी को लेकर दिखी मारा-मारीशपथ समारोह के दौरान कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों में सांसद व विधायक के साथ सेल्फी लेने का क्रेज़ देखा गया। हालात ये हो चले कि मंच संचालक समेत विधायक द्वारा भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बार-बार अपील की गई कि नेताओं के वक्तव्य के बाद व ख़ुद मंच से नीचे आकर फ़ोटो कराएंगे। मग़र बावजूद इसके हर उम्र के समर्थक कार्यक्रम के बीच में ही कई मर्तबा मंच पर पहुंचे और उन्होंने सांसद, विधायक व नवनिर्वाचित चैयरमेन के साथ सेल्फी लीं।शपथग्रहण समरोह में विधायक के पास फरियाद लेकर पहुंचे फरियादीकार्यक्रम के दौरान कुछ लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान की कार्यकर्ताओं से मामूली नोंकझोंक भी हुई। जिसके बाद उन्होंने ने विधायक लक्ष्मीराज से मुलाकात करते हुए बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति पिछले 20 सालों से गांव के तालाब का पट्टा करा लेता है। शिकायकर्ताओं की ओर से दावा किया गया कि अधिकारियों से शिकायत के बाद भी उसका पट्टा ख़ारिज नहीं किया गया। वहीं, विधायक ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय कराया जाएगा।शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़मुकेश शर्मासिकंदराबाद पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित व 25 वार्डो के सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में बैंकट हॉल में भीड़ उमड़ पड़ी वहां रखी कुर्सियां भी लोगों के लिए कम पड़ गई ।हजारों की तादाद में लोग शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ प्रदीप दीक्षित ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में लोगों के आने से हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई। और पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने में लगे रहे।

खबरें और भी हैं...