आगामी 15 जनवरी को कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिवस

शिवम रेस्टोरेंट में हुई प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष संग वरिष्ठ नेताओं ने दी जानकारी

बताया कंबल वितरण का भी होगा आयोजन, नगर निकाय चुनाव दमखम से लड़ने को तैयारी

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद-बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू भारती द्वारा एक प्रेस
वार्ता का आयोजन शहर के शिवम रेस्टोरेंट में किया गया। जिसमें आगामी 15 जनवरी 2023 को पूर्व सांसद राज्यसभा पूर्व मुख्यमंत्री उप्र सरकार बहिन कुमारी मायावती का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाये जाने को लेकर जानकारी दी गई।
बताया गया कि सैलई के सांती रोड स्थित गंगा सिंह के मैदान में
15 जनवरी को सुबह 11 बजे से यह आयोजन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। जिसमें आगरा मण्डल प्रभारी सन्तोष आनन्द मुख्य अतिथि रहेंगे।नमुख्य वक्ता मण्डल जोन इंचार्ज आगरा मण्डल हेमन्त प्रताप सिंह, डा. ज्ञान सिंह रहेंगे। बताया गया नगर निकाय चुनावों को लेकर भी बसपा ने कमर कस ली
है। जनहित के मुद्दों को लेकर नगर निकाय चुनाव में उतरेगी। मण्डल जोन
इंचार्ज आगरा मण्डल हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को भव्यता
के साथ मनाया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दो दो हजार
कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी पार्षदगण व पूर्व में चुनाव
लड़े सभी लोग प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कंबल वितरण भी किया जायेगा
असहाय गरीबों व जरूरतमंदों को। वार्ता के दौरान अन्य पदाधिकारियों में
ण्डल जोन इंचार्ज आगरा मण्डल डा. ज्ञान सिंह षाक्य, पूर्व विधायक अजीम
भाई, वरिष्ठ समाजसेवी सतेंद्र जैन सौली, लोकेश कुमार, आरिफ भाईद्व हरजीत सिंह रौकी, ब्रजेष वरूण, शिवम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...