हिस्ट्रीशीटर सहित नौ बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

राजस्थान के बाघा बॉर्डर पर हुई एसओजी, फरह पुलिस की मुठभेड़

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा। थाना फरह पुलिस व एसओजी टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद व्यापारियों से चौथ वसूली करने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित नौ बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश घायल हुए हैं। कब्जे से भारी मात्रा में असलहा (तमंचा, पिस्टल, राइफल) जिन्दा व खोखा कारतूस व दो बोलेरो कार बरामद हुए हैं। 26 मई को बृजेश कुमार पुत्र राज बहादुर निवासी कस्वा ओल थाना फरह ने चौथ वसूली के मामले में थाना फरह पर धारा 386, 506, 341 आईपीसी में महेंद्र पाल पुत्र हरिकिशन एवं ओमप्रकाश उर्फ ओपी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ऑल थाना फरह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना फरह पुलिस व एसओजी ने चेकिंग के दौरान बाघाई बॉर्डर राजस्थान थाना फरह पर बदमाशों के द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस के द्वारा आत्मरक्षा में फायरिंग की गई जिसमें नौ अभियुक्तों ं को गिरफ्तार किया गया। जिसमें ओमप्रकाश उर्फ ओपी एवं महेंद्रपाल घायल हो गये। महेंद्र पर हत्या एवं रंगदारी सहित लगभग आधा दर्जन मुकदमे है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपितों में महेंद्र पाल पुत्र हरिकिशन निवासी ओल थाना फरह (घायल), ओमप्रकाश उर्फ ओपी पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ओल थाना फरह (घायल), शिवचरण पुत्र ग्याप्रसाद निवासी नगरिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा, मुन्नालाल पुत्र नहने सिंह निवासी करकौली थाना मठसेना जिला फिरोजाबाद, रंजीत सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी गुर्जानन्दन थाना फतेहाबाद जिला आगरा, देव सिंह पुत्र उदयवीर सिंह गांव छैविसा थाना फतेहाबाद जिला आगरा, अशोक कुमार पुत्र शंभू दयाल निवासी शहीद नगर थाना फतेहाबाद जिला आगरा, बृजेश पुत्र रामेश्वर गांव गंगीपुरा थाना बसई जिला आगरा व सूरज पुत्र बने प्रसाद गांव ड्रीम सिटी कॉलोनी ब्रिज पुरी थाना जगदीशपुरा जिला आगरा हैं।

खबरें और भी हैं...